Posts

चंदौली - सेना के जवान ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

Image
 सवांददाता- विनय तिवारी ✍️सेना के जवान ने जिलाधिकारी कार्यालय आकर लगाई न्याय की गुहार कि कुछ लोग बलपूर्वक मेरे जमीन में पक्का रास्ता बनवाना चाहते हैं तथा मारने पीटने की धमकी भी देते हैं।  उन्होंने कहा कि मैंने सदर कोतवाली, उप जिलाधिकारी कार्यालय में एप्लीकेशन दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

चन्दौली- पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में ताबड़तोड़ तबादले

Image
  सवांददाता- विनय तिवारी , ✍️पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जिले में किए ताबड़तोड़ तबादले। कई उपनिरीक्षकों को किया इधर से उधर। कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए बड़ी संख्या में बदलाव किया गया है।  लंबे समय से बने जलीलपुर चौकी प्रभारी को हटाकर कृष्ण कुमार गुप्ता को चौकी का पदभार दिया गया व कई उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से लाकर चौकी प्रभारी बनाया गया।

चन्दौली- जमीन के विवाद में माँ बाप और बहनोई ने युवक को राड से पीटकर किया अधमरा

Image
 सवांददाता- विनय तिवारी,  ✍️खबर चन्दौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के आलूमिल से है जहां अलीनगर थाना क्षेत्र के आलूमिल इलाके के एक परिवार ने जमीन के लालच में अंधे बने माता पिता और बहनोई ने न सिर्फ एक युवक को घर से बेदखल कर दिया बल्कि उसे मार मारकर अधमरा कर दिया।      अलीनगर क्षेत्र के आलूमिल इलाके में छोटू पासवान अपने परिवार के साथ रहता है।  बीते दिनों परिवार में जमीन के बटवारे को लेकर विवाद हुआ तो पूरा परिवार ही छोटू के खून का प्यासा हो गया।  छोटू के माता पिता और जीजा ने मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया ।  इसी समय उसके बहनोई जीतू पासवान ने लोहे के राड से छोटू के सिर पर वार कर दिया जिससे उसे गम्भीर चोटें आईं।  चोट लगते ही छोटू अचेत हो कर गिर गया ।  इस पर भी उन लोगों का दिल नही पसीजा।  मुहल्ले के लोगों ने घायल छोटू को अस्पताल में भर्ती कराया ।  पैसे की दिक्कत आई तो लोगों ने चंदा लगा कर दवा की व्यवस्था की ।  आलम ये है कि अभी भी परिवार के लोगों ने उसे देखने तक की जहमत नहीं उठाई ।  मुहल्ले वालों ने समझाने की भी बहुत कोशि...

वाराणसी- वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेताओं को प्रशासन ने लोगों का बैठे धरने पर।

Image
सवांददाता-  कमलेश पाण्डेय, उत्तर प्रदेश   8382048247 नारेबाजी करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर में 11 वर्षीय पीड़िता से मिलने पहुंचे समाजवादी पार्टी की टीम को प्रशासन द्वारा रोक दिया गया जिसके बाद सपा कि लोगों द्वारा ट्रामा सेंटर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया सपा के पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में 6 लोगों की टीम बनाकर पीटा और उनके परिजन से मिलने के लिए भेजा गया है जहां समाजवादी पार्टी के द्वारा पीड़ित परिवार के लोगों की समस्या और परेशानी को सुनी जाएगी और परिवार का सहयोग किया जाएगा लेकिन शासन प्रशासन के द्वारा सभी को रोक दिया गया और वेद परिवार के लोगों से नहीं मिलने दिया क्या कहीं ना कहीं प्रशासन और सरकार इस पूरे मामले को दबाना चाहती है लेकिन समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कहा कि जब तक उस परिवार को न्याय नहीं मिलेगा तब तक समाजवादी पार्टी के लोग उसे न्याय दिलाने के लिए खड़े रहेंगे

वाराणसी- सिगरा थाना प्रभारी लवकुश यादव द्वारा लावारिश पड़े पर्स व अन्य सामान को बरामद कर उपलब्ध करवाया

Image
सवांददाता- मनोज कुमार पाण्डेय  वाराणसी सिगरा थाने के नगर निगम चौकी प्रभारी लवकुश यादव को रात्रि में मंडुआडीह छेत्र के मोडैला पर  एक पर्स गिरा हुआ मिला  जिसको चेक करने पर उसमे  विभो का मोबाईल एटीएम आधार पैनकार्ड वा अन्य  जरूरी कागजात थे पास में ही एक दुकानदार को बताए  कि पर्स मिला है आसपास किसी का है क्या दुकान दार ने फोटो देख कर बताया की पास के ही है ये मनीष कुशवाहा है का है जब पूर्व चौकी प्रभारी dlw ने उन्हें फोन किया तो पुष्टि की हा मेरा ही है वाइफ रीता मोरया से कल गिर गया है सुबह नगर निगम पुलिस चौकी पर बुलाकर जांच करने के बाद उन्हें दे दिया पीड़ित ने रीटा मोरया ने बताया कि लाखो बैंक में थे सारे पेपर्स एटीएम आधार पैनकार्ड सारे अन्य पेपर्स पर्स में रहता है हम घबड़ाए हुए थे एक साथ सब चला गया  नगर निगम चौकी पर भारी लव कुश यादव ने बताया कि किसी चोर के हाथ में पर्स लगा था  उसमे  300 रुपए थे पैसे निकाल के कोई पर्स फेक दिया  जिनका था उन्हें बुलाकर दे दिया गया है  युसूफ खान

सहारनपुर- थाना चिलकाना पुलिस तथा क्राईम-ब्रांच टीम को मिली बड़ी कामयाबी

Image
जमीन के लालच में रिश्तों कत्ल,सुपारी देकर उतरवाया मामा को मौत के घाट छह दिन पूर्व शौच के लिए गये नाथी राम की गोली मारकर हत्या,भांजा गिरफ्तार,दूसरा फरार थाना चिलकाना के उप-निरीक्षक सतीश कुमार तथा दीप चन्द ने अपनी पुलिस टीम व क्राईम-ब्रांच टीम के साथ मिलकर एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए जमीन के लालच में सुपारी देकर कराई गयी अपने सगे मामा की हत्या के आरोप में भांजे को गिरफ्तार किया है,जबकि सुपारी लेकर हत्या करने वाला अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसकी तलाश में थाना चिलकाना पुलिस व क्राईम-ब्रांच टीम की छापेमारी अभी भी जारी है।आपको बता दें,कि थाना चिलकाना क्षेत्र के ग्राम गुमटी निवासी नाथी राम पुत्र मुकन्दा की 19 जुलाई की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।थाना चिलकाना पुलिस द्वारा यह हत्या का मामला पंजीकृत कर जब क्राईम-ब्रांच टीम के सहयोग से गहनता से अपनी जांच पड़ताल की तो,मामला खुलते ही पुलिस व क्राईम-ब्रांच टीम के भी होश फाख्ता हो गये।पुलिस ने जब इस हत्या के मामले में नाथी राम के भांजे सुशील कुमार पुत्र निरंजन निवासी नयागांव-थाना नकुड को पकड़कर उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उक्त भांजे...

सोनभद्र- सोनभद्र जनपद में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री मंत्री जी के बिचारो को मन की बात कार्यक्रम का गांव गांव किया आयोजन व ग्रामवासियों के साथ प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुना

Image
सवांददाता- कमलेश पाण्डेय, सोनभद्र भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष यादवेंद्र दत्त द्विवेदी के निर्देशन व अध्यक्षता में किसान मोर्चा द्वारा जनपद के सभी मंडलों में प्रमुखता के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के संचालन हेतु नरेंद्र मोदी एप्प के प्रत्येक मंडल संयोजकों के नेतृत्व में आज 11 बजे से माननीय नरेंद्र मोदी जी के बिचारो को सुनने व सुनाने के लिये अपने अपने मण्डलों के अलग अलग ग्रामसभावो में मन की बात का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामवासियों ने बढ़ चढ़ कर सहभागिता किया। जिला अध्यक्ष यादवेंद्र दत्त दिवेदी ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री के मन की बात को अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित होकर सुने और लोगों को प्रेरित कर सुनाएं और प्रधानमंत्री जी की कही हुई बातों को अपने जीवन में उतारे एवं आत्मसात करें। ई. प्रकाश पाण्डेय घोरावल विधानसभा प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा व सयोजक घोरावल मण्डल जी ने बताया कि घोरावल विधानसभा के सभी मण्डल के मण्डल अध्यक्ष व संयोजकों ने अपने अपने मण्डल के अलग अलग ग्रामसभावो में कार्यक्रम का आयोजन करवाया। घोरावल मण्डल के खुटहनिया, तिलौली , ...