Posts

तेजस्वी न्यूज़- सोनभद्र- प्रभारी मंत्री डॉ0 सतीश चन्द्र द्विवेदी 21 मई को सोनभद्र दौरे पर

Image
तेजस्वी रिपोर्ट कमलेश पाण्डेय,(राबर्टसगंज) सोनभद्र, उत्तर प्रदेश  8382048247 सोनभद्र - जिलाधिकारी ने बताया कि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बेसिक शिक्षा विभाग व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ0 सतीश चन्द्र द्विवेदी सोनभद्र दौरे पर 21-05- 2021 को देर शाम आगमन होगा। प्रभारी मंत्री 22-05-2021 को पूर्वान्ह 11.00 बजे से कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में कोविड-19 के संक्रमण के बचाव के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक करेंगें। प्रभारी मंत्री अपरान्ह 15:15 बजे से कोविड-19 जिला कन्ट्रोल रूम, जिला अस्पताल मेंं बच्चों के लिए निर्मित वार्ड का निरीक्षण करेंगे। प्रभारी मंत्री जी

तेजस्वी न्यूज़- एक बार फिर साफ हुई सहारनपुर की हवा, इतनी साफ कि 150 किमी दूर हिमालय आने लगा नजर..

Image
 सहारनपुर ख़बर. सहारनपुर:- कोविड-19 से निपटने के लिए प्रदेश भर में 24 मई तक लॉकडाउन (Lockdown) लागू है, इसके चलते पर्यावरण और नदियां बहुत तेजी से स्वच्छ हो रही हैं, 24 घण्टों से हो रही बारिश से हवा में प्रदूषण के तौर पर उड़ने वाले कण गायब हो चुके हैं, यही वजह है कि अब बर्फ से ढकी पहाड़ियां, पर्वत श्रृंखलाएं साफ दिखाई देने लगी हैं, इस प्रकार से हिमालय की चोटियां दिखना दुर्लभ घटना ही मानी जाती है, पिछले वर्ष 2020 अप्रैल में हमने काफी साल बाद ये श्रृंखलाएं नंगी आंखों से देखी थी और ये अक्सर तभी दिखाई देती हैं जब शाम या सुबह के समय तेज बारिश के बाद पहाड़ों पर और जिले में मौसम एकदम साफ हो जाए और सूरज की चमक काफी कम हो, तभी ये हिमालय की श्रृंखलाएं दिखाई देती हैं, लेकिन अब लॉकडाउन के चलते पॉलूशन घटकर बहुत कम हो गया है, जिस कारण से पहले भी कभी इतना बढ़िया पर्यावरण नहीं हुआ होगा, *अब हम उस व्यक्ति जिसने यह फोटोग्राफ अपने कैमरे से खींचा है उनके बारे में जानकारी दे रहे है, उनका नाम है दुष्यंत कुमार आयकर अधिकारी(इंकम टैक्स ऑफिसर) सहारनपुर है, उन्होंने वैशाली विहार सहारनपुर अपनी छत से फोटोग्राफ ख...

तेजस्वी न्यूज़- 22वर्षीय युवक ने टावर मे लगाई फांसी,गई जान

Image
  तेजस्वी रिपोर्ट कमलेश पाण्डेय        सिंगरौली/पचौर एक बीस वर्षीय युवक की टावर मे फांसी लगाने से मौत हो गई।मृतक कालीचरण केवट पिता स्व.रामेश्वर केवट साकिन पचौर थाना बैढ़न जो कि कल शाम 8से9 बजे के दरमियान घर से बिना बताए बाहर निकला ,रात में घर नहीं आया तो घर वालों ने सुबह खोजबीन शुरू ही किया था कि मिडिया से पुलिस को जानकारी प्राप्त होने के बाद परिजनों को सूचना मिली कि ग्राम तेलाई आईटीआई हास्टल के पास एक टावर मे लटकी हुई है जिसको पहचान करने पर परिजनों ने बताया कि इसका नाम कालीचरण है। आपको बता दें कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था इसी तरह मृतक के पिता भी फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त की थी

चुनाव में मृतक शिक्षकों मुवावजा न देने पर शिक्षक संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी।

Image
https://tejaswinews.co.in/archives/5491 करमा, सोनभद्र(सेराज अहमद ) अटेवा सोनभद्र की एक महत्वपूर्ण  वर्चुअल मीटिंग अटेवा जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य के नेतृत्व में गुरुवार को आयोजित की गई, जिसमें मुख्य रुप से प्रदेश प्रभारी महिला प्रकोष्ठ रंजना सिंह वह मंडली मंत्री रामगोपाल यादव तथा अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। इस बैठक में चुनाव के दौरान कोरोना से ग्रसित होकर अपनी जान गवाने वाले शिक्षकों कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी गई तथा शोक प्रकट करते हुए उनके परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त किया गया। बैठक में रंजना सिंह ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान हजारों शिक्षक और कर्मचारी कोरोना वायरस से ग्रसित हो गए तथा हजारों की संख्या में शिक्षक कर्मचारी हॉस्पिटल में एडमिट हुए जिसमें सभी जिलों से आए हुए आंकड़ों के आधार पर लगभग 1621 शिक्षक ने अपनी जान गवा दी जिससे शिक्षकों तथा कर्मचारियों में काफी भय व्याप्त है रामगोपाल यादव ने कहा कि विभिन्न संगठनों के अनुरोध के बावजूद सरकार ने मनमाने ढंग से चुनाव कराया तथा लाखों शिक्षकों कर्मचारियों को इस कोरोना महामारी में मौत के मुंह में झोंक दिया जो कि स...

यूपी बोर्ड हाई स्कूल के परिणाम में सरकार के नये फरमान से उलझे सभी स्कूल के प्रिंसिपल-जिलाध्यक्ष उमाकांत मिश्र।

Image
https://tejaswinews.co.in/archives/5494 करमा, सोनभद्र(सेराज अहमद ) तुगलकी फरमान से यूपी बोर्ड की हाई स्कूल के परीक्षा परिणाम से प्रधानाचार्य उलझन में पड़े नजर आ रहे है। उक्त बातें माध्यमिक शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष उमाकांत मिश्र ने उत्तर प्रदेश के सीएम, शिक्षा मंत्री आदि को ट्यूट कर स्पष्ट और वाजिब आदेश की अपेक्षा की है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 17 मई 2021को बोर्ड से आदेश हुआ कि 18 मई 2021की शाम तक हाई स्कूल के अर्द्ध वार्षिक और प्री बोर्ड के अंक वेबसाइड पर लोड किया जाए। आनन- फानन में पूरे प्रदेश भर में अंक लोड करने का कार्य शुरू हुआ, जो पूरा नहीं होने पर 20 मई 2021 तक का समय दिया गया। यह सब ओझाई चल ही थी कि इसी बीच इन विद्यार्थियों का कक्षा 9 का परीक्षा परिणाम 24 मई 2021 तक लोड करने का आदेश निर्गत हो गया है, जबकि उत्तर प्रदेश शासन के 13 अप्रैल 2020 के आदेश पर कोविद 19 कोरोना के चलते कक्षा 9 के साथ ही कक्षा 6, 7, 8, 11 बिना परीक्षा दिये सभी विद्यार्थियों को प्रोन्नति दे गई थी। नए तुगलकी फरमान में अब कक्षा 9 के भी अंक वेबसाइड पर लोड करना है। पूरे प्रदेश में बहुत सारे विद्यालयों में पिछले ...

तेजस्वी न्यूज़- थाना मण्डी प्रभारी बी,एस,रावत के नेतृत्व वाली पुलिस टीम की कई बड़ी कार्रवाई

Image
लोक-डाउन का उल्लघंन करने वाले 12 लोगो पर जबरदस्त कार्रवाई,वसूला 20,000 का सम्मन शुल्क सहारनपुर- थाना मण्डी प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने आज विभिन्न स्थानों से लोक-डाउन का उल्लघंन करने 12 अभियुक्तों पर जबरदस्त कार्रवाई कर बीस हजार रूपये का सम्मन शुल्क वसूला गया।आपको बता दें,कि थाना मण्डी प्रभारी बी,एस,रावत इससे पूर्व भी लोक-डाउन का उलंघन करने वाले कई लोगों पर जबरदस्त तरिके से कार्रवाई कर चुके हैं।बता दें,कि थाना मण्डी पुलिस द्वारा 12 व्यक्तियों (1) इशरत अली पुत्र शराफत अली नि0 अमन पैलेस थाना मण्डी जिला सहारनपुर (2) प्रदीप S/0रामेन्द्र R/0 वर्धमान कालोनी थाना कोतवाली देहात जि0 सहारनपुर (3) शराफत अन्सारी पुत्र शौकत अन्सारी R/0 मौ0 ताकान कश्वा व थाना गंगौह जि0 सहारनपुर (4)  मुमताज पुत्र रमजानी R/0 इन्द्रा चौक थाना मण्डी जि0 सहारनपुर (5) आमिर S/0 जमीर अहमद R/0 पुरानी मण्डी थाना मण्डी जिला सहारनपुर 6. राशिद पुत्र महमूद हसन नि0 रीडी मोहीद्दीनपुर थाना बेहट जिला सहारनपुर 7. मौ0 मोहतरम पुत्र अय्यूब हसन नि0 ग्राम रीडी मोहीद्दीनपुर थाना बेहट जिला सहारनपुर 8. सलमान पुत...

तेजस्वी न्यूज़ - सहारनपुर- बरसात भी नही रोक पायी विमल द्विवेदी को जरुतमंदो को भोजन पहुँचाने से

Image
आज उन्नाव में सुबह से ही लगातार बरसात हो रही थी लेकिन हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री व प्रभारी अपने समय से रोज की भांति जरुतमंदो व लॉक डाउन का पालन कराने में  लगे पुलिसकर्मियों को अपने साथियों के साथ समय पर भोजन देने पहुंचे । विमल द्विवेदी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीज हो या चौराहो पर लगे पुलिस कर्मी सभी उनके आने का इंतजार करते हैं अगर हम समय पर भोजन लेकर नहीं पहुंचते तो लोगों के फोन आने शुरू हो जाते हैं हमारा फर्ज बनता है कि हम उन तक समय से भोजन व आवश्यक वस्तुएं उन तक पहुंचाएं सेवा कार्य मे मंच के जिला अध्यक्ष अजय त्रिवेदी जिला कार्यवाह आशीष,उपाध्यक्ष शिवसेवक त्रिपाठी, उपाध्यक्ष शिवम आजाद नगर उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला नगर कार्यवाह अवनीश ,राजेश शर्मा ,वाशु, कमलेश, जैकी, अनिल पाण्डेय,श्रीचंद्र,चंद्रमौली मिश्रा, गोलू मिश्रा, कर्तव्य,अंकित, विपिन, धर्मेंद्र शुक्ला, मनीष अवस्थी, विकास सिंह सेंगर सहित सभी स्वयं सेवको द्वारा अलग बस्तियों में भोजन, मास्क सेनेटाइजेसन व काढ़े का वितरण किया गया ।। उन्नाव से संवाददाता क्षितीश बाजपाई की रिपोर्ट