हिमांचल साहनी बनाए गए कांग्रेस पिछड़ा विभाग के जिला अध्यक्ष

 



सोनभद्र। जनपद में कांग्रेस पार्टी के संगठन में मजबूती लाने के उद्देश्य से कांग्रेस पिछड़ा विभाग के जिला अध्यक्ष हिमांचल साहनी का मनोनयन किया गया है।इस कड़ी में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय रावर्टसगंज में जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोड़ की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी आयोजित किया गया। जिसमें कांग्रेस पार्टी पिछड़ा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष दौलत सिंह पटेल मुख्य अतिथि एवं श्याम लाल निषाद अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक में शामिल रहे कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए दौलत सिंह पटेल ने कहा कि जाति जनगणना को लेकर सभी वर्गों को सहयोग करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इससे सभी को संवैधानिक अधिकार और राष्ट्रीय विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा सकेगा। इस लिए गांव -गांव जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गोड़ ने कहा कि सभी तरह के भेदभाव भुलाकर एकजुट होकर जनहित में निरंतर योगदान देते हुए कांग्रेस पार्टी को और अधिक ऊर्जावान बनाए जाने की जरूरत है। इसी कड़ी में श्याम लाल निषाद ने कहा कि इस समय सोनभद्र में जल जंगल और जमीन के स्वामी तीनों जिले की कमान संभाली ली है। इसलिए अब संगठन को मजबूत करने में मदद मिलेगी। इस मौके पर निगम मिश्रा, रामकेश पनिका ने भी सम्बोधित किया। बैठक के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष दौलत सिंह पटेल की पहल पर प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव द्वारा नव नियुक्त जिला अध्यक्ष हिमांचल साहनी को मनोनयन पत्र दिया गया।बैठक का संचालन नगर अध्यक्ष राजीव कुमार त्रिपाठी ने किया। मौजूद लोगों में नीरज पटेल, अर्जुन साहनी, मुकेश निषाद,विवेक सिंह,महातीम सिंह, गणेश कन्नौजिया, राजेन्द्र प्रसाद निषाद,रोहित निषाद आदि शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आपसी बात चित को विवाद के रूप में गलत तरीके से सोशल मीडिया पे चलाया जा रहा है।

चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का हुआ समापन

भ्रष्टाचार के में डूबा घोरावल विकास खण्डमनरेगा घोटाले में जांच के नाम पर हो रही खानापूर्ति