भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का जनपद में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

 


जिलाध्यक्ष जी ने मां विन्ध्यवासिनी के दर्शन के उपरान्त जनपद मे प्रवेश किये कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया उसी क्रम में करमा, केकराही, हिन्दुवारी, चण्डी होटल, शीतला चौक व स्वर्ण जयन्ती चौक पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उसके बाद जिला कार्यालय पर स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें सभी कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण व स्मृतिचिन्ह देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है कार्यकर्ताओं का सम्मान ही मेरा सम्मान है। जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। और कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का ऐतिहासिक मतोें से जीत दिलाना हमारा लक्ष्य है, हमें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रदेश नेतृत्व ने बड़े उम्मीदों के साथ दी है, हम परिश्रम की पराकाष्ठा कर संगठन को बूथ लेवल तक मजबूत करने में कोई कोर कसर नहीं छोडे़ंगे और हर चुनौतियों को अवसर में बदलने का काम करेंगे। 

स्वागत समारोह मे मुख्यरुप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजय गोंड, सदर विधायक भूपेश चौबे, दुद्धी विधायक रामदुलारें गोंड, पूर्व विधान परिषद सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्र, नगर पालिका चेयरमैन रुबी प्रसाद, ओंकार केशरी, पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व विधायक तिरथराज, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा गोविन्द यादव, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष आर0एन पाठक, अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, कमलेश चौबे, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, रमेश पटेल, रंजना सिंह, अशोक मौर्या, बृजेश श्रीवास्तव, कृष्णमुरारी गुप्ता, अमरनाथ पटेल, जीत सिंह खरवार, जिला मंत्री संतोश शुक्ला, शंम्भूनारायण सिंह, गुडिया वर्मा, विनोद पटेल, अनूप तिवारी, विशाल पाण्डेय, पुष्पा सिंह, यादवेन्द्र द्विवेदी, सरजू बैसवार, विनय श्रीवास्तव, सोना बच्चा अग्रहरी, शशांक मिश्रा, अरुण पाण्डेय, सुनिल सिंह, बलराम सोनी, राजबहादुर सिंह, सुनिल पटेल, सतीश पाण्डेय, दिलिप मौर्या, दीपक दूबे, प्रशान्त श्रीवास्तव, सुनिल चौबे, राकेश केशरी, मनोज सिंह बबलू, सुनिल जायसवाल आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आपसी बात चित को विवाद के रूप में गलत तरीके से सोशल मीडिया पे चलाया जा रहा है।

चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का हुआ समापन

भ्रष्टाचार के में डूबा घोरावल विकास खण्डमनरेगा घोटाले में जांच के नाम पर हो रही खानापूर्ति