महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक कर रही शक्ति दीदी:मिर्जापुर में गांवों में चौपाल लगाकर सरकार की योजनाओं का किया प्रसार

 


 ब्यूरो खबर(कमलेश-पांडेय)

 *मिर्जापुर* ।जिले में कम्युनिटी पुलिसिंग और महिला सशक्तिकरण के लिए “शक्ति दीदी” के माध्यम से 10 दिवसीय जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। गांवों में भ्रमण कर महिलाओं को जागरूक किया गया। उन्हें हेल्प लाइन नम्बरों से अवगत कराया गया।

महिला पुलिस कर्मी “शक्ति दीदी” अभियान की सफलता के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के समस्त थाना क्षेत्र में महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने गांवों में भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला एवं बालिकाओं को जागरुक किया गया। महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।

 पंपलेट वितरित कर किया जागरूक

ग्राम चौपाल में महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने संवाद कर महिलाओं तथा बालिकाओं से वार्ता की। उनकी समस्याओं व शिकायतों के विषय में जानकारी प्राप्त की। समस्याओं के तत्काल निस्तारण के लिए प्रयास किया गया। बढ़ते साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई । सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित उन्हें जागरूक किया जा रहा है। 

हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी

चौपाल में महिलाओं एवं बालिकाओं को कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई। शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर, जैसे- 1090, 112, 1076, 1098, 108 के बारे में विस्तार से बताया गया। संकट के समय में इनके प्रयोग हेतु बताया गया।

Comments

Popular posts from this blog

आपसी बात चित को विवाद के रूप में गलत तरीके से सोशल मीडिया पे चलाया जा रहा है।

चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का हुआ समापन

भ्रष्टाचार के में डूबा घोरावल विकास खण्डमनरेगा घोटाले में जांच के नाम पर हो रही खानापूर्ति