68 लाख का गांजा बरामद, 12 गिरफ्तार:कछवां-राजगढ़ और अदलहाट में पकड़े गए, SP ने टीम को दिया 10 हजार रुपये का कैश पुरस्कार

 


 

तेजस्वी न्यूज कमलेश पाण्डेय 

 *मिर्जापुर* ।जिले में पुलिस ने कछवां, राजगढ़ और अदलहाट थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ के साथ 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 68 लाख का नशीला पदार्थ मिला। इसका खुलासा पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान शुक्रवार को जिले के एसपी ने किया है।

कछवां, स्वाट सर्विलांस व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। 18 लाख के अवैध गांजा व पिकअप के साथ 3 अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पिकअप पर गद्दा व बोरियों के बीच में छिपाकर लादे गये 50 बण्डलों में कुल 50 किग्रा गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने वाराणसी निवासी सुभाषचन्द्र यादव, ओमप्रकाश यादव, राकेश यादव को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार के पुरस्कार से पुरस्कृत किया। इसी प्रकार राजगढ़ पुलिस ने 20 लाख के अवैध गांजा व बोलेरो के साथ 3 अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर  को गिरफ्तार किया। वाहन चेकिंग के दौरान बोलेरो सवार रामविलाश पटेल, सुरेन्द्र कुमार यादव तथा संजय कुमार सभी वाराणसी को पकड़ा। बोलेरो की फर्श पर बीछे गद्दे के नीचे छिपाकर 48 बंडलों में रखे 52.500 किग्रा गांजा बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

उधर अदलहाट पुलिस ने भी करीब 30 लाख के गांजा में प्रयुक्त वैगनार व टवेरा कार के साथ 6 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 69 किग्रा गांजा बरामद किया गया। मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विजय चौरसिया दो कार में सवार सुरज सिंह, गौतम घोस, बलकार सिंह, राहुल, श्याम लाल घोस एवं किरन पुत्री बनवारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों को कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्र ने पुलिस टीम को 10 हजार के पुरस्कार से पुरस्कृत किया।

Comments

Popular posts from this blog

आपसी बात चित को विवाद के रूप में गलत तरीके से सोशल मीडिया पे चलाया जा रहा है।

चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का हुआ समापन

भ्रष्टाचार के में डूबा घोरावल विकास खण्डमनरेगा घोटाले में जांच के नाम पर हो रही खानापूर्ति