थाना राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा 1 किलो 250 ग्राम गांजा के साथ 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया।




तेजस्वी न्यूज जिला संवाददाता कमलेश पाण्डेय सोनभद्र 


श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र के निर्देशन मे मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व मे दिनांक 30.07.2023 को उ0नि0 बालेन्द्र यादव मय हमराह का0 संदीप कुमार निर्मल देखभाल क्षेत्र शांति व्यवस्था व श्रावण मेला मास यातायात व्यवस्था में हिन्दुआरी तिराहे पर मामूर था कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली की एक व्यक्ति मुख्य मार्ग वाराणसी- शक्तिनगर पर बभनौली मोड के पास एक झोले में नाजायज गांजा लोकर खड़ा है कही जाने के लिए साधन का इंतजार कर रहा है। अगर तेजी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है। मुखबीर की सूचना पर विश्वास करके बभनौली मोड तिराहा के पास पहुँचे कि एक व्यक्ति पुलिस वालो को देखकर तेज कदमो से बभनौली की तरफ भागना चाहा की पुलिस बल अपनी मो0सा0 रोककर उतरकर 25 -30 कदम जाते-जाते पकड लिया गया भागने का कारण पूछते हुए नाम पता पूछा गया तो अपना नाम इबरार उर्फ झोटा पुत्र इजहार निवासी बहुअरा थाना रा0गंज उम्र 23 वर्ष बताया भागने का कारण पूछने पर बताया कि साहब मेरे पास झोले में गांजा है।, इसलिए आप लोगो को देखकर भागना चाहा कि आप लोगो के द्वारा पकड़ा गया। उपरोक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना राबर्ट्सगंज मे क्रमशः 1.मु0अ0सं0-0455/2023 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गयी तथा जनपद के वांछित सूची के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि पकड़ा गया अभियुक्त थाना पन्नूगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-94/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट मे भी वांछित अभियुक्त है। गिरफ्तारी/बरामदगी का विवरण निम्नवत् है-


गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक/समय-

दिनांक 30.07.2023 समय 09.30 बजे दिन मे स्थान बभनौली मोड़ के पास राबर्ट्सगंज थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र  


गिरफ्तारी का विवरण-

1. इबरार उर्फ झोटा पुत्र इजहार निवासी बहुअरा थाना रा0गंज उम्र 23 वर्ष  



बरामदगी का विवरण-

1. अभियुक्त इबरार उर्फ झोटा उपरोक्त के कब्जे से 1 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद ।


आपराधिक इतिहासः-

1. मु0अ0सं0-763/2021 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम थाना राबर्ट्सगंज,सोनभद्र 

2. मु0अ0सं0-29/2023 धारा 8/21 NDPS Act थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।

3. मु0अ0सं0-60/2022 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम थाना  पन्नूगंज,सोनभद्र 

4. मु0अ0सं0-94/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना  पन्नूगंज,सोनभद्र

5. मु0अ0सं0-0455/2023 धारा 8/20 NDPS Act थाना राबर्ट्सगंज,सोनभद्र 


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

1. उ0नि0 बालेन्द्र यादव प्रभारी चौकी हिन्दुआरी थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र

2. आरक्षी संदीप कुमार निर्मल थाना राबर्ट्सगंज,जनपद सोनभद्र

Comments

Popular posts from this blog

आपसी बात चित को विवाद के रूप में गलत तरीके से सोशल मीडिया पे चलाया जा रहा है।

चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का हुआ समापन

भ्रष्टाचार के में डूबा घोरावल विकास खण्डमनरेगा घोटाले में जांच के नाम पर हो रही खानापूर्ति