जहरीले सांप के काटने से अधेड़ व्यक्ति की मौत, घर में मचा कोहराम ।

 



तेजस्वी न्यूज जिला संवाददाता कमलेश पाण्डेय सोनभद्र

 सोनभद्र : करमा थाना क्षेत्र के अतरवा गांव में जहरीले सांप के काटने से अधेड़ की मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अतरवा निवासी अशोक कुमार मौर्य (45) वर्ष पुत्र स्व० शम्भु मौर्य बीती रात वर्षा होने के बाद भूसा रखे घर का छपर उड़ जाने से भूसा भीग रहा था। रविवार की सुबह लगभग 9 बजे रखे हुए भूसे को ढाकने के लिए प्लास्टिक की पन्नी लगाते समय जहरीले सांप ने काट लिया। सर्प काटने के बाद परिवार के लोग रामगढ़ किसी झाड़ फूक कराने वाले के पहुंचे। परन्तु मृतक की हालत गंभीर और हो गई। परिजनों के द्वारा जिला अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टर ने देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया। किसी ने करमा थाने को सूचना दी। करमा पुलिस ने पीएम कराने के लिए पीएम हाऊस भेज दिया है। इधर मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया।सोनभद्र से जयप्रकाश वर्मा।

Comments