चैयरमैन लोकेंद्र चौधरी ने आर्य समाज की महत्ता पर डाला प्रकाश




रिज़वान सिद्दीकी



झालू। कस्बा झालू में दयानंद बाल विद्या मंदिर आर्य समाज में सभा का आयोजन किया गया।

रविवार को दयानंद बाल विद्या मंदिर आर्य समाज स्कूल में सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वैदिक धर्म के बारे में अवगत कराया गया। सभा में चेयरमैन लोकेंद्र चौधरी ने आर्य समाज की महत्वता के बारे में बताते हुए कहां की स्वामी दयानंद सरस्वती जी ने सन 1875 ई में मुंबई में आर्य समाज की स्थापना की थी। जिसका उद्देश्य लोगों को वैदिक धर्म का महत्व बताना था। 

मास्टर गिरिराज सिंह ने कहा कि आर्य समाज का उद्देश्य मनुष्य को अज्ञानता से निकालकर ज्ञान प्राप्त करने के लिए है। तथा स्वामी दयानंद जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। सभा की अध्यक्षता मास्टर गिरिराज सिंह व संचालन कुलदीप कुमार आर्य ने किया। सभा में चांदपुर विधायक स्वामी ओमवेस, कमल सिंह प्रधान, मुकेश कुमार, रामेन्द्र, चंद्रपाल, अर्चना आर्य, भव्या आर्य, प्रमिला आर्य, ब्रह्मपाल सिंह, कल्याण सिंह, सुरेश वर्मा, जयपाल आर्य, राकेश अग्रवाल, सर्वेश शर्मा, आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

📰 तेजस्वी किसान मार्ट का भव्य शुभारंभ — किसानों के सशक्तिकरण की नई दिशा

एफपीओ और ट्रेडर्स के बीच सहयोग बढ़ाने पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

किसानों के उत्पादों के बाज़ार पर चर्चा, तेजस्वी किसान मार्ट की संगोष्ठी सम्पन्न