एसएसपी सहारनपुर का मिशन शक्ति फेज-4 अभियान लगातार कामयाबी के पथ पर

 👉सहारनपुर





*➡️ ऑपरेशन व्हाईट पाउडर-2 अभियान के बाद अब महिलाओं की मदद को आगे आये,एसएसपी डाॅ,विपिन ताड़ा* 


*➡️ सहारनपुर में अपराधो का सफाया होते ही जनता के चेहरों पर एक बार फिर लोटी रौनक*


*सहारनपुर*/

जब हम दूसरों की मदद करते है,तो यह आनन्द समाजिक,सम्बंध एवम विश्वास से जुड़ा होता है, परोपकार,व्यवहार मस्तिष्क में एंड्रोफिन जारी करता है,और हमारे साथ साथ उन लोगों के लिए खुशी बढाता है,जिनकी हम मदद करते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं, सहारनपुर के पुलिस कप्तान डा,विपिन ताड़ा की, जिन्होंने सन् 2022 में सहारनपुर की बागडौर संभालते ही सहारनपुर के लोगों की मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाए, उनका  अपराधियों पर कसता शिकंजा आज सहारनपुर की जनता के मुख से सुनने को मिल रहा है। डाॅ,विपिन ताड़ा द्वारा जनपद की कमान संभालते ही सबसे पहले अपराधियों की गिरफ्तारी कर अपराधो का सफाया किया गया,उसके बाद उन्होने सन् 2022 में ही नशा मुक्ती अभियान चलाकर युवा पीढ़ी को जागरूक करने का काम किया, जिसका जीता जागता सबूत स्कूल/कालेज है,जहां पर थाना प्रभारियों ने अपनी पुलिस टीमों के साथ जाकर बच्चौ को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया, उसी दौरान नशे का कारोबार करने वालो को भी एक बड़ा झटका लगा। उस समय भी जनपद पुलिस ने सैंकड़ों की संख्या में चरस/स्मैक/गांजे की तस्करी करने वालों को जेल भेजने का काम किया।एसएसपी की जनसुनवाई आज भी लगातार जारी है,  राजपत्रित अधिकारियों एवम थाना प्रभारियों के कार्यालयो में आज भी जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्या का समाधान लगातार जारी है, जिसमें फरियादियों को न्याय मिल रहा है।और यही नहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वम जनता दरबार लगाकर जनसुनवाई के दौरान जनता की समस्या का समाधान करने में लगे है। जून की शुरुआत से ही एसएसपी डाॅ विपिन ताड़ा द्वारा एक बार फिर ऑपरेशन व्हाईट पाउडर-2 अभियान छेड़ा गया, जिसमे नशे के कारोबार से जुड़े 6 दर्जन से अधिक शातिर नशा कारोबारियों को गिरफतार कर जेल भेजा गया,जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। जिन पर एसएसपी के आदेश पर गैंगेस्टर एक्ट लगाने का काम भी अब तेजी के साथ किया जाएगा। और अब महिलाओं के हितों के लिए एसएसपी द्वारा मिशन शक्ति फेज-4 अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें महिला पुलिस टीमों द्वारा शहर एवम देहात की जनता की हर तरह से मदद की जा रही है, और यही नहीं एंटीरोमियो की पुलिस टीमें भी अपना काम लगातार कर रही है।इस अभियान के चलते विभिन्न थाना प्रभारियों द्वारा एक दर्जन के लगभग मनचलों पर भी आईपीसी की धारा 294/354 के तहत पुलिस कार्रवाई की गई। राशन कार्ड,पेंशन,निर्वाचन कार्ड बनवाने तक का सराहनीय कार्य किया पुलिस टीमों ने। जहां तक देखा जाए पुलिस विभाग की इस तरह की मदद पाकर लोगों द्वारा सहारनपुर के लोकप्रिय एसएसपी सहित पूरे पुलिस प्रशासन की जमकर प्रशंसा की जा रही है। सहारनपुर की जनता की वाह वाही लूटने वाले यह जनपद के पहले एसएसपी है, जिनकी बेहतरीन कार्यशैली के चलते पहली बार सहारनपुर की जनता के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली है।


✍️रिपोर्ट-सुरेन्द्र चौहान/कमल कश्यप/अनूप धीमान

Comments

Popular posts from this blog

आपसी बात चित को विवाद के रूप में गलत तरीके से सोशल मीडिया पे चलाया जा रहा है।

चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का हुआ समापन

भ्रष्टाचार के में डूबा घोरावल विकास खण्डमनरेगा घोटाले में जांच के नाम पर हो रही खानापूर्ति