छात्रावो ने लगाया बस स्टैंड पर पियाऊ

 


झालू। राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज झालू की छात्राओं द्वारा उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एण्ड गाइड के तत्वाधान में बस स्टैंड पर पियाउ लगाकर राहगीरों को शरबत पिलाया। जिसका उद्घाटन चेयरमैन लोकेंद्र चौधरी व अधिशासी अधिकारी विकास आनन्द ने फीता काट कर किया।

बुधवार को कस्बा झालू में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा झालू बस स्टैंड पर पियाउ लगाकर आने जाने वाले राहगीरों को मीठा शरबत पिलाया। प्रधानाचार्या चारु ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल की छात्राओं द्वारा उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एंडगाइड के तत्वाधान में झालू बस स्टैंड पर मीठा शरबत पिलाया गया। शरबत पिलाने में मुस्कान, हिफ्जा, इकरा, तासु, नियति, अंजलि, अदीबा, सोनिका, निशा, अफीफा, अंशिका, शादिया, दिशा, माहीम, तस्मिया नाज, राहीमा, रिया, शहजादी, आदि छात्राएं एवम राखी चौधरी, सुमित्रा नंदनी, नेहा, राजकुमारी, जीनत, दीप्ति अग्रवाल आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

Comments

Popular posts from this blog

📰 तेजस्वी किसान मार्ट का भव्य शुभारंभ — किसानों के सशक्तिकरण की नई दिशा

समुदाय आधारित बाल सुरक्षा: एक नई सामाजिक चेतना

20 से अधिक राज्यों के एफपीओ-एफपीसी प्रतिनिधियों की राष्ट्रीय ऑनलाइन परिचर्चा में ग्रामीण बाजार और किसान उत्पादों को लेकर मंथन