तेज़ रफ़्तार बाईक सवार ने ट्रैफिक पुलिस के मारी टक्कर





गंभीर रूप से जख्मी पुलिस कर्मी जिला अस्पताल भर्ती


फरार बाईक सवार की तलाश में जुटी पुलिस



रिज़वान सिद्दीकी


बिजनौर l थाना नगीना यातायात में नियुक्त मु0आरक्षी अमित तोमर व उ0नि0 ओमेन्द्र कुमार कस्बा नगीना के मुख्य चौराहे पर ड्यूटी कर रहे थे । इसी दौरान अज्ञात मोटरसाइकिल सवार द्वारा मु0आरक्षी अमित तोमर को साइड से टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गये । ड्यूटी पर नियुक्त अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है तथा स्थिति सामान्य है । 

 पुलिस अधीक्षक नीरज जादोन द्वारा ACE Hospital & Trauma Center, नगीना रोड बिजनौर में पहुंचकर घायल मु0आरक्षी अमित तोमर उपरोक्त का हाल-चाल जाना तथा चिकित्सकों को बेहतर उपचार हेतु निर्देशित किया गया ।

Comments

Popular posts from this blog

📰 तेजस्वी किसान मार्ट का भव्य शुभारंभ — किसानों के सशक्तिकरण की नई दिशा

समुदाय आधारित बाल सुरक्षा: एक नई सामाजिक चेतना

20 से अधिक राज्यों के एफपीओ-एफपीसी प्रतिनिधियों की राष्ट्रीय ऑनलाइन परिचर्चा में ग्रामीण बाजार और किसान उत्पादों को लेकर मंथन