झालू में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान कथा का शुभारंभ कस्बे के मुख्य मार्गों से निकली भव्य कलश यात्रा





रिजवान सिद्दीकी




झालू। श्रीरामकृष्ण सेवा समिति धर्मशाला एंव आश्रम की ओर से कस्बा झालू में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान कथा का शुभांरभ किया गया। कथा से पूर्व नगर में कलस यात्रा निकाली गई। जिसमें नगर की महिलाओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रथम दिन कथा वाचक प्रेरणा ज्योति श्रीधाम वृंदावन ने उपस्थित श्रद्धालुओ को सर्वप्रथम इसकी महिमा से अवगत कराया।



कस्बा झालू मे श्रीमद् भागवत कथा का शुभांरभ किया गया। जिसमें श्रद्धालुओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कथा प्रारंभ होने से पूर्व महिलाओ ने नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए कलश यात्रा निकाली। कथा वाचक प्रेरणा ज्योति श्रीधाम वृंदावन ने कथा का रसपान किया। उन्होंने बताया कि विश्व में सभी कथाओ में ये श्रेष्ठ मानी गई है। जिस स्थान पर इस कथा का आयोजन होता है वो तीर्थ स्थल कहलाता है। इसको सुनने एंव आयोजन कराने का सौभाग्य भी प्रभु प्रेमियो को ही मिलता है। सात दिन तक चलने वाली इस पवित्र कथा को श्रवण करके अपने जीवन को सुधारने का मौका हाथ से नही जाने देना चाहिए। पृथ्वी पर मनुष्य की पीड़ा को देखकर नारद मुनि भगवान श्री हरि विष्णु से कहते है कि आप संसार का कष्ट दूर करते हो लेकिन पृथ्वी पर मनुष्य बहुत ही पीड़ित है इनका उद्धार करे। भगवन कहते है कि संसार में कलयुग आरंभ हो गया है। मनुष्य को श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही जीवन धन्य हो जायेगा। क्योकि ये कथा भगवान श्री कृष्ण के मुख की वाणी है, जिसमे उनके अवतार से लेकर कंस वध का प्रसंग का उल्लेख होने के साथ-साथ इसकी व्यक्ति के जीवन में महत्ता के बारे में भी बताया गया। कथा में विगन शर्मा, सोरन, विवेक, दिनेश, दीपा शर्मा, ज्योति शर्मा, शशी शर्मा, विमला शर्मा, बबली, शान्ति आदि श्राद्धालु उपस्थित रहे।

Comments