एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल का तूफानी दौरा




👉आगामी त्योहारो को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सभरवाल एक बार फिर सहारनपुर में


*👉पुलिस लाईन मे राजपत्रित अधिकारियों,थानेदारो के साथ गौष्ठी,तो वहीं थाना जनकपुरी का वार्षिक निरीक्षण कर सम्बंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश* 


*👉 पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र डीआईजी अजय साहनी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ विपिन ताड़ा, पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक भी रहे साथ* 


*सहारनपुर*/

आने वाले सभी त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो,कानून व्यवस्था एवम सुरक्षा के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल कल शाम पंहुचे रिजर्व पुलिस लाईन सहारनपुर।पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की सलामी ग्रहण करने के बाद वे सीधे सभागार गये,जहां पर उनके द्वारा राजपत्रित अधिकारियों एवम थानेदारो के साथ एक गौष्ठी कर,दिए आवश्यक दिशा निर्देश।एडीजी ने सभी को निर्देशित करते हुए कहा,कि कानून व्यवस्था एवम सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी,उन्होंने कहा कि अपराधी छोटा हो या बडा सभी की जगह जेल की सलाखे है।इसके बाद उन्होंने पुलिस लाईन में स्थित शाखाओं एवम इकाइयों का निरीक्षण करते हुए,यहां सक्रिय पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों को किया आदेशित।अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सभरवाल,पुलिस लाईन स्थित मैस,केन्टिन भी गये।उनके साथ पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अजय साहनी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ विपिन ताड़ा,पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक,पुलिस अधीक्षक यातायात के अतिरिक्त पुलिस का एक बड़ा अमला भी रहा मोजूद।इसके बाद वह वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे थाना जनकपुरी यहां पर भी उनके द्वारा सबसे पहले थानेदार सनुज यादव सहित समस्त थाना स्टाफ की सलामी ग्रहण की गई तथा इसके बाद उन्होंने अपराध रजिस्टर खंगाल थाना प्रभारी सहित समस्त थाना स्टाफ को सख्ती के साथ किया आदेशित।अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सभरवाल द्वारा थाना कार्यालय,मालखाना,महिला हेल्प डेस्क,मैस,बैरक एवम साइबर हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण कर सम्बंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।बाद मे उनके द्वारा थाना परिसर का बारिकी के साथ निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को लेकर भी थाना प्रभारी सनुज यादव सहित समस्त थाना स्टाफ को किया निर्देशित।थाने में उनके साथ पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अजय साहनी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ विपिन ताड़ा,पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक,पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी सहित भारी पुलिस बल रहा मोजूद।


✍️रिपोर्ट-सुरेन्द्र चौहान/कमल कश्यप/अनूप धीमान

Comments

Popular posts from this blog

आपसी बात चित को विवाद के रूप में गलत तरीके से सोशल मीडिया पे चलाया जा रहा है।

चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का हुआ समापन

भ्रष्टाचार के में डूबा घोरावल विकास खण्डमनरेगा घोटाले में जांच के नाम पर हो रही खानापूर्ति