सोनभद्र आज 74वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाया

 


जनपद सोनभद्र  आज 74वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाया गया और जनपद में महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित संस्थाओं  बाल गृह बालिका , बाल गृह बालक,  शिशु गृह  स्वधार गृह  रावर्टसगंज,में जिला प्रोवेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार द्वारा  तिरंगा फहराया गया साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत स्माइली बैलुन के माध्यम से शुभ संदेश देते हुए जिला प्रोवेशन अधिकारी द्वारा बताया गया कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं का लिंगानुपात 2001 की जनगणना के अनुसार प्रति हज़ार पुरुषों पर 927 महिलाओं का था, जो 2011 में बढ़कर 943 हो गया था। इन सभी कुरीतियों को दूर करने हेतु और समाज में महिलाओं को सामान स्थान देने हेतु शासन द्वारा बेटी बचाओ बेटे पढाओ  योजना का प्रारम्भ किया गया, इसमें महिलाओं की शिक्षा, और महिलाओं को पुरुषों के सामान की अधिकार देने पर ज़ोर दिया गया है। साथ ही यह भी कहा गया  की  *बेटियां है ईश्वर का वरदान, इनका भी करो सम्मान कार्यक्रम का संचालन  जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से शेषमणि दुबे ओ आर डब्ल्यू द्वारा किया गया मौकेपर  महिला शक्ति केन्द्र से महिला कल्याण अधिकारी नीतू सिंह जिला समन्वय साधना मिश्रा, सीमा द्विवेदी   जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, सुधीर शर्मा विजय कुमार, विपिन कुमार व संस्थाओ के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे

Comments

Popular posts from this blog

केरल, असम, पश्चिम बंगाल, गुजरात सहित 7 प्रदेशो में तेजस्वी किसान मार्ट निगरानी समिति का गठन

नरैनी ब्लॉक के एफपीओ, बुंदेली महिला प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड की वार्षिक आम सभा संपन्न

तेजस्वी किसान मार्ट द्वारा स्थापित किया जा रहा देश का पहला स्टोर जहाँ पर 200 से अधिक एफपीओ के शुद्ध खाद्यान होंगे उपलब्ध