जिला बाल संरक्षण इकाई व थाना एएचटीयू सोनभद्र की संयुक्त टीम द्वारा जनपद स्तर पर अभियान चलाकर बाल श्रम की रोकथाम हेतु होटलों व ढाबों पर की गई सघन चेकिंग

 

सोनभद्र : 





 आज दिनांक 29 दिसम्बर 2022 को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश के क्रम में जिला प्रोवेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार के आदेश पर बालश्रम  रोकथाम हेतु जनपद के ब्लाक करमा, रावर्टसगंज में चलाए गये विशेष अभियान  के दौरान होटलों, ढाबों पर सघन चैकिंग की गई। चेकिंग के दौरान 10 होटलों, ढाबों व दुकानों पर चेतावनी नोटिस जारी करते हुए बालश्रम रोकथाम हेतु जागरूक किया गया  साथ ही जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से  ओआरडब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा आमजन मानस से अपील किया गया है कि-  बाल श्रम ना करायें क्योंकि बच्‍चों का काम स्‍कूल जाना है न कि मजदूरी करना।

 बाल मजदूरी बच्‍चों से स्‍कूल जाने का अधिकार छीन लेती है और वे पीढ़ी दर पीढ़ी गरीबी के चक्रव्यूह से बाहर नहीं निकल पाते हैं। बाल मजदूरी शिक्षा में बहुत बड़ी रुकावट है, जिससे बच्‍चों के स्‍कूल जाने में उनकी उपस्थिति और प्रदर्शन पर खराब प्रभाव पड़ता है।

 निरीक्षण के दौरान थाना एएचटीयू से प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव, उप निरी० हरिदत्त पाण्डेय, हेड कांस्टेबल धनंजय यादव व आरक्षी अमन द्विवेदी उपस्थित रहे।

Comments