राष्ट्रीय जेंडर अभियान के तहत महिला एवं बच्चो को किया गया जागरूक।

 राष्ट्रीय जेंडर अभियान के तहत महिला एवं बच्चो को किया गया जागरूक - शेषमणि दुबे




जनपद सोनभद्र-  आज दिनांक 21.12.2022 को जिलाधिकारी सोनभद्र के  निर्देश के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार  के आदेशानुसार  राष्ट्रीय जेंडर अभियान के तहत महिलाओं एवं बच्चो के प्रति अपराधो के विषय में महत्वपूर्ण कानून के बारे में जानकारी हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  ब्लॉक घोरावल के ग्राम मरूवर शिवद्वार में  कैम्प / रैली  का आयोजन कर  जिला बाल संरक्षण ईकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक व सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री आकांक्षा उपाध्याय द्वारा बाल अधिकार, बाल यौन शोषण,लैंगिक उत्पीड़न (पॉक्सो एक्ट)  एवं स्पॉन्सरशिप योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। महिला शक्ति केंद्र से महिला कल्याण अधिकारी नीतू सिंह द्वारा दहेज उत्पीड़न ,घरेलू हिंसा व महिला उत्पीड़न से संबंधित समस्त कानून व अधिकारों के बारे में बताकर ग्राम वासियों को जागरूक किया गया ।जिला बाल संरक्षण इकाई से ओo आरo डब्ल्यूo   शेषामणि दुबे द्वारा बाल विवाह अधिनियम ,बाल श्रम उन्मूलन अधिनियम बाल भिक्षावृत्ति  व महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं आदि के बारे में जानकारी दिया गया। नया सवेरा से नौशाद  द्वारा श्रम विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जनजातीय महिला विकास समिति शिवद्वार के सचिव मुन्नालाल यादव, विद्यालय के प्रधानाचार्य ,अध्यापक, ग्राम प्रधान ,महिलाएं पुरुष व बच्चे कुल 165 लोग  उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

आपसी बात चित को विवाद के रूप में गलत तरीके से सोशल मीडिया पे चलाया जा रहा है।

चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का हुआ समापन

भ्रष्टाचार के में डूबा घोरावल विकास खण्डमनरेगा घोटाले में जांच के नाम पर हो रही खानापूर्ति