एंबुलेंस में गूंजी किलकारी

 



तेजस्वी न्यूज जिला संवाददाता कमलेश पाण्डेय सोनभद्र 


शाहगंज सोनभद्र ग्राम पंचायत बरसोत निवासी शिवानी पत्नी वीरेंद्र को जब प्रसव पीड़ा हुई तो परिजनों ने 102 एंबुलेंस सेवा पर फोन किया कुछ ही देर बाद एंबुलेंस कर्मियों में सुरेश नारायण मिश्रा और संतोष कुमार यादव ने प्रसूता महिला को लेकर अस्पताल की ओर रवाना हुए घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर जाने पर शिवानी को तेजी के साथ प्रसव पीड़ा शुरू हुई परिणाम स्वरूप ईएमटी तथा आशा कलावती के सहयोग से शिवानी में स्वस्थ नवजात शिशु को जन्म दिया और पूरे एंबुलेंस में किलकारी गूंजने लगी कागजी औपचारिकता पूरी करने के लिए एंबुलेंस कर्मियों ने नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज पर मरीज को भर्ती कराया

Comments

Popular posts from this blog

📰 तेजस्वी किसान मार्ट का भव्य शुभारंभ — किसानों के सशक्तिकरण की नई दिशा

एफपीओ और ट्रेडर्स के बीच सहयोग बढ़ाने पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

किसानों के उत्पादों के बाज़ार पर चर्चा, तेजस्वी किसान मार्ट की संगोष्ठी सम्पन्न