नगर में 350 लाख से कराया जायेगा विकास कार्य,26 कार्यों का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया




तेजस्वी न्यूज जिला संवाददाता कमलेश पाण्डेय


 मिर्ज़ापुर


तेजस्वी न्यूज जिला संवाददाता *कमलेश पाण्डेय* 

नगर के सिटी क्लब स्थित प्रेक्षागृह के सभागार में आयोजित नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोज जायसवाल शिलान्यास समारोह में शामिल हुए।विकास के क्रम में उन्होंने नई रेखा खींचते हुए एक दिन में 26 निर्माण कार्यों का एक साथ शिलान्यास किया।15वें वित्त योजनान्तर्गत इन कार्यो को कराया जायेगा।

प्रस्तावित कार्यो में नगर के कई वार्डो में क्षतिग्रस्त गलियों, सड़कों और नालियों का मरम्मत किया जायेगा। कई वार्डों में सीसी सड़क निर्माण, इंटरलॉकिंग, नाली के ढ़क्कन, रिटेनिंगवाल,नाली मरम्मत जैसे कार्यों को शामिल किया गया है। सभी कार्य एक सप्ताह के अंदर ही निर्माण कार्य आरम्भ करा दिया जायेगा। जिसे लगभग दो माह के भीतर पूरा कर लिया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

समुदाय आधारित बाल सुरक्षा: एक नई सामाजिक चेतना

20 से अधिक राज्यों के एफपीओ-एफपीसी प्रतिनिधियों की राष्ट्रीय ऑनलाइन परिचर्चा में ग्रामीण बाजार और किसान उत्पादों को लेकर मंथन

📰 तेजस्वी किसान मार्ट का भव्य शुभारंभ — किसानों के सशक्तिकरण की नई दिशा