वाहन चेकिंग के दौरान 34 वाहनों का किया गया चालान




तेजस्वी न्यूज जिला संवाददाता कमलेश पाण्डेय सोनभद्र


     8382048247


 डाला । हाथीनाला तिराहे पर *ओबरा* क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में शनिवार को हाथीनाला पुलिस द्वारा वाहनों की जांच हेतु चलाये गए अभियान के तहत 34 वाहनो पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहनों का चालान किया गया। हाथीनाला थाना प्रभारी रविन्द्र प्रसाद ने बताया कि यातायात माह के तहत ट्रैफिक नियमों के अंतर्गत यह अभियान चलाया गया है जिसमें गाडियों के कागजात के साथ ही वाहन स्वामियों के हेलमेट आदि चेक किये जा रहे हैं।यदि ट्रैफिक नियमों में नियत व्यवस्था में कोई कमी पाई जा रही है तो नियमानुसार वाहन स्वामियों से चालान काटने के बाद वसूली भी की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

समुदाय आधारित बाल सुरक्षा: एक नई सामाजिक चेतना

20 से अधिक राज्यों के एफपीओ-एफपीसी प्रतिनिधियों की राष्ट्रीय ऑनलाइन परिचर्चा में ग्रामीण बाजार और किसान उत्पादों को लेकर मंथन

📰 तेजस्वी किसान मार्ट का भव्य शुभारंभ — किसानों के सशक्तिकरण की नई दिशा