लुका छीपी का खेल पर लगा बिराम, श्याम हॉस्पिटल को नोडल अधिकारी ने किया सीज।




तेजस्वी न्यूज जिला संवाददाता कमलेश पाण्डेय सोनभद्र

      8382048247

स्थानीय थाना क्षेत्र के ककराही स्थित श्याम हॉस्पिटल को नोडल अधिकारी ने आज किये सीज,विना डॉक्टर के चल रही अस्पताल पर लूका छीपी खेल पर लगा बिराम।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आज ककराही में नोडल अधिकारी डॉ0गुरु प्रसाद ने सरकारी अस्पताल के ठीक सामने सालो से चल रहा श्याम हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया जिसमें देखा गया कि मानक तय के विपरीत दिशा में  चल रहा अस्पताल बिना डॉक्टर व फार्मासिस्ट की चल रहा था।जिसमें अस्पताल के कर्मचारियों से सम्बंधित कागजात माँग की तो उपस्थित कर्मचारियों ने अनिभिज्ञता जताई।इस बात पर नोडल अधिकारी ने अस्पताल को सीज।करते हुए।सम्पूर्ण कागजात के साथ जिलाअस्पताल पर तीन दिन के अन्दर उपस्थित होने का निर्देश दिया।अस्पताल में भर्ती मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ककराही में भेज दिया।चर्चाओं पर गौर करें तो अस्पताल के प्रबंधन द्वारा हमेशा से लूका छीपी का खेल खेला जा रहा था।सूचना मिलते ही बाहर से अस्पताल को बन्द करके ताला लगा दिया जाता था।नोडल अधिकारी आते व चले जाते थे।अंदर मरीजों का निम हकीमों द्वारा इलाज चलता रहता था। जिला अस्पताल पर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कर्मचारी होते थे।जैसे ही कोई डिलवरी अथवा कोई सीज़र टाइप का मरीज पहुँचता सेटिंग्स कर अस्पताल में लाकर इलाज किया जाता था।परंतु आज ऐसा नहीं हो सका।

Comments

Popular posts from this blog

आपसी बात चित को विवाद के रूप में गलत तरीके से सोशल मीडिया पे चलाया जा रहा है।

चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का हुआ समापन

भ्रष्टाचार के में डूबा घोरावल विकास खण्डमनरेगा घोटाले में जांच के नाम पर हो रही खानापूर्ति