भाजपा में घोर परिवारवाद ,जनता के पैसों का विधायक खरीदने में हो रहा उपयोग




दुद्धी/ सोनभद्र| समाजवादी पार्टी के एमएलसी(स्नातक कोटा ) आशुतोष सिन्हा ने सपा विधान सभा अध्यक्ष जुबेर आलम के आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान  आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल निरहुआ के समाजवादी पार्टी को  गुंडों की पार्टी व परिवारवाद के पार्टी बताने पर कहा कि सबसे बड़ा परिवारवाद भाजपा में है यहां पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह वर्तमान में गृहमंत्री है और उनके बेटे बिना किसी कबिलियत के बीसीसीआई के चैयरमेन बना दिये गए हैं , राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री है उनके बेटे पंकज सिंह भी विधायक है ,लालाजी टंडन के बेटे आशुतोष टण्डन विधायक है ,ऐसे बहुतेरे उदाहरण भाजपा में घोर परिवारवाद को परिलक्षित करते है , कहा कि समाजवादी पार्टी संघर्षों की पार्टी है कहा कि निरहुआ नान सीरियस व्यक्ति है इसलिए मैं कोई उन पर टिप्पणी करने का कोई औचित्य नहीं समझता|

 उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी का उद्देश्य देश का विकास नहीं अपना विकास करना है ,ये जनता के विकास के पैसों  का प्रयोग लोकतंत्र की हत्या कर विधायक खरीदने में कर रहें हैं, अभी महाराष्ट्र ,मध्य प्रदेश में क्या हुआ यह किसी से छुपा नहीं है उन्होंने  चुनी हुई सरकार को गिराकर अपनी सरकार बनाना लोकतंत्र की हत्या करार दिया|कहा कि इनकी निगाहे राजस्थान व झारखंड की सरकार पर भी है |कहा कि इस भाजपा की सरकार से सभी वर्ग परेशान है ,शिक्षामित्र ,अनुदेशक ,सरकारी कर्मचारी,पत्रकारों का क्या हाल है यह किसी से छुपा नहीं ,सभी उपेक्षित महसूस कर रहे हैं|उन्होंने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव ,नगरपालिका चुनाव व लोकसभा चुनाव में सपा उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बनेगी|इससे पूर्व एमएलसी ने जोरकहु का भ्रमण कर इसे पर्यटक स्थल बनवाये जाने की बात कहीं ,सिविल बार में अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष प्रभु सिंह के नेतृत्व में उन्हें दुद्धी को जिला बनाए जाने का ज्ञापन सौंपा|एमएलसी श्री सिन्हा का आगमन दुद्धी में समाजवादी पार्टी के विशेष सदस्यता अभियान में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर आज हुआ था ,इस दौरान म्योरपुर ,बभनी व दुद्धी ब्लॉक के सैकड़ो लोगों से सपा का सदस्यता ग्रहण किया | इस मौके पर पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड,सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव , पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ,संजय यादव ,विधान सभा अध्यक्ष जुबेर आलम ,अवधनारायण यादव के साथ काफी संख्या में सपा के पदाधिकारी मौजूद रहें|

Comments

Popular posts from this blog

आपसी बात चित को विवाद के रूप में गलत तरीके से सोशल मीडिया पे चलाया जा रहा है।

चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का हुआ समापन

भ्रष्टाचार के में डूबा घोरावल विकास खण्डमनरेगा घोटाले में जांच के नाम पर हो रही खानापूर्ति