शारदा- स्कूल हर दिन व सामाजिक सुरक्षा योजना को लेकर एक्शन एड




जनपद सोनभद्र ब्लाक घोरावल मैं बीआरसी पर खंड शिक्षा अधिकारी के अध्यक्षता में प्रधानाध्यापकों की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें एक्शन एड नई पहल से निशा कुरैशी जिला समन्वयक व सहायक जिला समन्वयक मोहसिन खान उपस्थित हुए



खंड शिक्षा अधिकारी श्री अशोक सिंह द्वारा बताया गया ( शारदा - स्कूल हर दिन आए )को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई 

6 से 14 वर्ष वर्ग के ऐसे बच्चे जिन्हें किसी विद्यालय में नामांकित नहीं किया गया है अथवा नामांकन के उपरांत वे अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता कर सके हैं उनका चिन्हित करते हुए उनका नामांकन आयु संगत कक्षा में नामांकन कराया जाए और अन्य विद्यार्थियों के समक्ष लाने हेतु उन बच्चों को विशेष प्रशिक्षण कराने की आवश्यकता है

एक्शन एड नई पहल परियोजना से जिला समन्वयक निशा कुरैशी द्वारा बताया गया 16 जुलाई से हाउसहोल्ड सर्वे किया जाना है 

 उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजना से लाभान्वित करना साथ ही साथ यह भी बताया  सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत कौन-कौन सी योजनाएं आती है सामाजिक सुरक्षा योजना सोशल सिक्योरिटी प्लान प्रधानाध्यापक और एसएमसी सदस्य संयुक्त रूप से आउट आफ स्कूल बच्चों को मानदंडों के आधार पर सूचीबद्ध करने की दिशा में काम करेंगे बीओसीडब्ल्यू योजना छात्रवृत्ति जैसी कई योजनाओं से इन बच्चों को जोड़ा जाए जैसे 

माता के लिए विधवा पेंशन, पीडीएस ,के माध्यम से खाद सुरक्षा, दिव्यांग पेंशन योजना, पीडीएस के माध्यम से खाद्य सुरक्षा, बाल श्रमिक विद्या योजना ,माता पिता के लिए मनरेगा जॉब कार्ड मुद्रा योजना के तहत बीओसीडब्लू के तहत लाभ वृद्ध माता-पिता के लिए वृद्धा पेंशन , विद्या कन्या सुमंगला योजना

के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई

इस बैठक में संकुल विद्यालय के सभी प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे

Comments

Popular posts from this blog

समुदाय आधारित बाल सुरक्षा: एक नई सामाजिक चेतना

20 से अधिक राज्यों के एफपीओ-एफपीसी प्रतिनिधियों की राष्ट्रीय ऑनलाइन परिचर्चा में ग्रामीण बाजार और किसान उत्पादों को लेकर मंथन

📰 तेजस्वी किसान मार्ट का भव्य शुभारंभ — किसानों के सशक्तिकरण की नई दिशा