सीआईएसफ के जवान का पार्थिक शरीर आज उनके घर पहुंचा

 हापुड़



 जनपद (हापुड़) थाना बहादुरगढ़ के क्षेत्र गांव सालोनी निवासी  कृष्णवीर चौधरी उम्र 45 पुत्र जोगिंदर सिंह जो सन 1993 में सीआईएसएफ में भर्ती हुए थे जिन की वर्तमान ड्यूटी विशाखापट्टनम में थी। और उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव के छठे चरण की वोटिंग करवाने  में चुनाव ड्यूटी लगी थी। कृष्णवीर सिंह मतदान संपन्न कराने के लिए कुशीनगर से सोनभद्र रोडवेज बस से जा रहे थे। रास्ते में बस मारकुंडी पुरानी पहाड़ी से करीब 100 मीटर गहरी झील में 4 मार्च की मध्य रात्रि को गिर गई। बस गिरने से सीआईएसफ जवान की दर्दनाक मौत हुई।सैनिक का पार्थिक शरीर आज 6 मार्च को उनके पैतृक गांव पहुंचा,। जवान कृष्ण वीर चौधरी का पार्थिव शरीर देखने क्षेत्र भर के लोगों  जनसैलाब उमड़ पड़ा।चौधरी कृष्णवीर सिंह अपने पीछे पिता जोगिंदर सिंह माता माया देवी और पत्नी साधना और बेटे प्रिंस और हर्ष को बिलखते हुए छोड़ गये। पूरे क्षेत्र में गमों का सैलाब उमड़ा हुआ है। (थाना बहादुरगढ़)प्रभारी सुमन कुमार सिंह विनोद कुमार मय पुलिस टीम के साथ सैनिक को सलामी देने पहुंचे।


 रिपोर्टर- अमित शर्मा

Comments