भाजपा किसान मोर्चा की हुई घोषणा, राजेश मिश्रा बने बरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष।



करमा, सोनभद्र(सेराज अहमद )



भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष  यादवेंद्र  द्विवेदी ने किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारीयो की घोषणा जारी किया।देर शाम सूची जारी होने के बाद सुबह से  आज बरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा के आवास पर बधाई देने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा।भाजपा के कार्यकर्ताओं ने श्री मिश्र को फूल मालाओं से लाद दिया। कार्यकताओं ने हमारे पूर्व मंडल अध्यक्ष,  जिलाकार्यसमिति के सदस्य हमलोगों के गार्जियन हैं।यह मृदुभाषी, सरल स्वभाव सभी के दुख सुख में शामिल होने वाले हैं।इसी क्रम मे किसान मोर्चा के जिला मिडिया प्रभारी प्रकाश पाण्डेय को बनाया गया l मिश्रा ने कहा अब भाजपा पार्टी अपने नये आयाम स्थापित  करेगी।इस अवसर पर बरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मिश्र अपने जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी में पद ही माने नहीं रखता, कार्यकर्ता को अपने जिम्मेदारी को समझना चाहिए।हम तो केवल अपने आप को भाजपा का छोटा सा चौकीदार हु।पद  की जिम्मेदारी मील जाने से भाग दौड़ बढ़ गया।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोगों से आग्रह है कि आप लोग अपने अपने गांवों की बूथों को मजबूत करें।सरकार की उपलब्धियो को बताये।जो विकास के कड़ी से छूट गया हो जोड़ने का काम करें, विकास के कड़ी से छूटे हुए लोगों की लिष्ट तैयार करें, और मेरे पास दें ताकि उन्हें उनका हक प्राप्त हो सके। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास हमारे पार्टी का मूलमंत्र है।हम सभी को इसी मंत्र के साथ पार्टी के तन मन से लग जाये ताकि पुनः 2022 में सरकार बन सके।इस अवसर पर बच्चा चौबे,मण्डल प्रभारी दया शंकर पाण्डे, मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, राजन तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव,मंडल महामंत्री रविन्द्र बहादुर सिंह, नागेन्द्र प्रधान पांपी, मण्डल सेक्टर प्रभारी प्रभुनारायण मिश्र, मण्डल महामंत्री ओमकार तिवारी, जमालुद्दीन, सेराज अहमद, मुन्नर मौर्य, श्याम लाल ,नन्दन दुबे सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आपसी बात चित को विवाद के रूप में गलत तरीके से सोशल मीडिया पे चलाया जा रहा है।

चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का हुआ समापन

भ्रष्टाचार के में डूबा घोरावल विकास खण्डमनरेगा घोटाले में जांच के नाम पर हो रही खानापूर्ति