शामली- श्री बांके बिहारी पालकी यात्रा सेवा समिति ने भगवान कृष्ण की छठी महोत्सव पर भगवान श्री कृष्ण की पालकी यात्रा निकाली, और उनका भजनों द्वारा गुणगान किया गया।





श्री बांके बिहारी पालकी यात्रा सेवा समिति शामली द्वारा आयोजित भगवान श्री कृष्ण की छठी महोत्सव बड़े ही धूमधाम से गांधी चौक श्री शिवकुटी मंदिर शामली पर आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य यजमान मनोज मित्तल संरक्षक श्री बांके बिहारी पालकी यात्रा सेवा समिति शामली, सागर मित्तल द्वारा संयुक्त रूप से पूजा अर्चना की गई। पंडित संजय शर्मा द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई। और पालकी यात्रा का शुभारंभ कुटी मंदिर से सिल्वर बेल्स परिवार से अरुण बंसल द्वारा की गई। पालकी यात्रा नगर के मुख्य मुख्य मार्गो से बैंड बाजे द्वारा निकाली गई। विशेष आकर्षण भगवान की दिव्या झांकी पालकी में बनी हुई थी। नगर में अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। और सभी ने भगवान श्री कृष्ण के दर्शन किए। वृंदावन से आए भक्तों द्वारा भगवान के दिव्य भजनों पर नृत्य किया गया  शाम को भगवान श्री कृष्ण की छठी महोत्सव के अवसर पर भजनों का आयोजन किया गया। जिसमें कांधला मंडली, शामली मंडली से श्याम सिंघल, बैजू बावरा, निशांत पाठक आदि कलाकारों द्वारा गुणगान किया गया। भजन को सुनकर भक्तजन झूम झूम कर नाचने लगे। महा आरती और प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अपार भीड़ रही। नगर से सम्मानित व्यक्ति जिनमें नरेंद्र अग्रवाल, निशीकांत संगल, रोबिन गर्ग, रवि संगल, क्षेत्रीय मंत्री विनीत बालियान, विक्की बंसल आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष शिवांक गर्ग, ओमप्रकाश गर्ग, गगन, सागर, विशाल, अदम, अनुभव, प्रिंस, अनमोल आदि मौजूद रहे।



रिपोर्ट: रवि संगल मीडिया तेजस्वी न्यूज़ ब्यूरो चीफ 

जिला शामली।

Comments

Popular posts from this blog

आपसी बात चित को विवाद के रूप में गलत तरीके से सोशल मीडिया पे चलाया जा रहा है।

चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का हुआ समापन

भ्रष्टाचार के में डूबा घोरावल विकास खण्डमनरेगा घोटाले में जांच के नाम पर हो रही खानापूर्ति