अमेठी- राम लला का दर्शन कर शुरू होगा जनसत्ता दल का प्रदेश व्यापी अभियान



*अमेठी जिले के बार्डर पर रामगंज में होगा जोरदार स्वागत*


 अमेठी(ब्यूरो)। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह 'राजाभैया' मंगलवार को अयोध्या में राम लला के दर्शन के बाद "जनसेवा संकल्प यात्रा'' के तहत उत्तरप्रदेश में प्रदेश व्यापी दौरे की शुरुआत करेंगे। 

 राजा भैया 31 अगस्त, मंगलवार को सुबह  9 बजे राजभवन बेंती, कुंडा से प्रतापगढ़, सुल्तानपुर होते हुए अयोध्या जाएंगे। अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद प्रदेश व्यापी जन सेवा संकल्प यात्रा की शुरुआत होगी। इस यात्रा के माध्यम से जनता के बीच पार्टी के मुद्दों को रखते हुए पार्टी के जन सेवा संकल्प के मूल मंत्र को जनता तक पहुंचा कर आने वाले  चुनाव के लिए जनता से सहयोग की अपील की जाएगी। राजनीतिक हल्कों में इस यात्रा को 2022 के चुनाव के लिए जनाधार बटोरने की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। इस यात्रा में हजारों कार्यकर्तायों के साथ राजा भैया खुद मौजूद रहेंगे और लोगों से मिलकर अपनी बात रखेंगें। जनसत्ता दल के लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शैलेंद्र सरोज के मुताबिक पार्टी की नीतियों और संगठन की मजबूती के लिए जल सेवा संकल्प यात्रा की शुरुआत अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन के बाद  की जाएगी। 

पार्टी के अमेठी जिलाध्यक्ष चौधरी नफीस अहमद व जिला महासचिव अनिल सिंह ने बताया कि अमेठी जिले की सीमा पर राजा भैया का जोरदार स्वागत करने की तैयारी है। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सुबह 10-30बजे रामगंज बार्डर पर पहुंच कर स्वागत करने के साथ ही यात्रा को सफल बनाने के संदेश दिये गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आपसी बात चित को विवाद के रूप में गलत तरीके से सोशल मीडिया पे चलाया जा रहा है।

चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का हुआ समापन

भ्रष्टाचार के में डूबा घोरावल विकास खण्डमनरेगा घोटाले में जांच के नाम पर हो रही खानापूर्ति