उज्जैन- भाद्रपद माह के दूसरे सोमवार राजाधिराज भगवान श्री महाकाल नगर भ्रमण पर निकले



भगवान श्री महाकालेश्वर ने भक्तों को दो रूपों में दर्शन दिये


 उज्जैन 30 अगस्त। राजाधिराज भगवान श्री महाकालेश्वर भाद्रपद माह के दूसरे सोमवार को अपनी प्रजा को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकले। भगवान महाकाल ने छठी सवारी में अपनी प्रजा को दों रूपों में दर्शन दिये। सवारी निकलने के पूर्व श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर का पूजन-अर्चन करने के बाद निर्धारित समय से भगवान श्री महाकाल की पालकी को नगर भ्रमण के लिये रवाना किये गये। 


जैसे ही सवारी मंदिर परिसर में पहुची पालकी में विराजित बाबा श्री चंद्रमोलीश्वर ने श्री साक्षी गोपाल मंदिर पर भगवान से भेंट की । हरि से हर के मिलन का सुखद संयोग जन्माष्टमी के शुभ पर्व पर देखते ही बन रहा था।


  मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के द्वारा पालकी मे विराजित श्री चन्द्रमौलेश्वर भगवान को सलामी दी गई। पालकी के आगे घुडसवार दल, सशस्त्र पुलिस बल के जवान आदि की टुकडियां मार्च पास्ट करते हुए चल रही थीं। राजाधिराज भगवान महाकाल की सवारी में भक्त भगवान शिव का गुणगान करते हुए तथा झांझ-मंजीरे, डमरू बजाते हुए चल रहे थे। 

 श्री महाकालेश्वर भगवान की छठी सवारी में रजतजडित पालकी में भगवान श्री चन्द्रमोलेश्वर विराजित थे और पालकी के पीछे भगवान श्री मनमहेश हाथी पर सवार होकर अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले।

Comments

Popular posts from this blog

आपसी बात चित को विवाद के रूप में गलत तरीके से सोशल मीडिया पे चलाया जा रहा है।

चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का हुआ समापन

भ्रष्टाचार के में डूबा घोरावल विकास खण्डमनरेगा घोटाले में जांच के नाम पर हो रही खानापूर्ति