चंदौली- मुगलसराय विधानसभा 380 क्षेत्र के अंतर्गत हमीदपुर गांव में नुक्कड़ सभा किया गया आयोजन एवं गोपालापुर तिराहे पर आम आदमी पार्टी का कार्यालय का हुआ उद्घाटन



सवांददाता- सुशांत भट्टाचार्य

मुगलसराय विधानसभा के अंतर्गत  हमीदपुर ग्राम सभा में   साजिद अंसारी के नेतृत्व में सदस्यता  कैंप लगाया गया  तथा  गोपालापुर  ग्राम सभा में विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी श्रीमान देव कांत वर्मा जी के द्वारा किया गया।सैकड़ों की संख्या में लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली तथा विधानसभा कार्यालय के  उद्घाटन से लोगों के प्रशंसा का भाव था  लोगों द्वारा बताया गया कि  अन्य पार्टियों द्वारा क्षेत्र का विकास कभी नहीं हुआ। विधानसभा कार्यालय खुलने से एक आशा की  ज्योति प्रज्वलित हुई है।इस कार्यक्रम के उपलक्ष में मीडिया बंधुओं द्वारा सवाल के जवाब देते हुए प्रदेश सचिव  एव  जिला प्रभारी देव कांत वर्मा जी ने बताया कि अब समय आ गया है। अंधी और बहरी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है उन्होंने दिल्ली मॉडल पर चुनाव लड़ने की बात  की जहां पर दिल्ली के लोग को सारी सुविधाओं का सुख भोग रहे हैं। वही यूपी के लोग सरकार की गलत नीतियों के चक्कर में  फस कर  बदहाल जिंदगी जीने को विवश है चाहे वह शिक्षा का हो स्वास्थ्य का हो चाहे वह रोजगार हो सारे विषयों पर सरकार विफल रही है।


मुगलसराय विधानसभा प्रभारी दीपक सिन्हा द्वारा मीडिया  बंधुओं द्वारा पूछे सवाल किए जवाब में बताया कि मुगलसराय विधानसभा पूरी तैयारी के साथ आगामी चुनाव का आगाज कर चुकी है ।सपा और बीजेपी के कार्यों को जनता पूरी तरह से विफल  बता  रही है।  इसका  जबाब  आगामी  चुनाव में   राज्य सरकार को भुगतना होगा ।


साजिद अंसारी द्वारा मीडिया कर्मियों के  सवालों के जवाब  देते हुए बताया गया। की उनकी इस चुनाव में प्राथमिकता क्या होगी आने वाली चुनाव की रणनीति पूरी तरह से दिल्ली की तर्ज पर होगी अरविंद केजरीवाल जी का नेतृत्व जो है उन को ध्यान में रखकर आगामी चुनाव का आगाज होगा। इस अवसर पर एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश भारती, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष   मोहम्मद सुलेमान,  ताहिरपुर के प्रधान कन्हैया लाल, बौद्धिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बेचन कश्यप,  व्यापार प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष  अनुराग अग्रवाल,  व्यापार प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अनिल  कुमार, जिला सचिव चंदौली संतोष कुमार , वरिष्ठ साथी मैनुद्दीनअंसारी,  सकलडीहा विधानसभा उपाध्यक्ष संजय यादव, सकलडीहा ब्लॉक के अध्यक्ष  मुलायम यादव, किसान प्रकोष्ठ के एससी एसटी प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष चरण सिंह यादव, जमाल अंसारी, जमील अख्तर,  मुकेश पांडे, शाकिर अली, फिरोज अहमद, फैजुद्दीन,  महिला साथी सीमा बीटीसी

  कार्यक्रम का संचालन मुख्य रूप से  मोहम्मद सुलेमान,  ओम प्रकाश भारती,  संजय यादव ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता मुगलसराय विधानसभा प्रभारी दीपक सिन्हा द्वारा किया गया।       -          -  बाइट- देव कांत वर्मा प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारीदेव कांत वर्मा-बाइट- दीपक सिन्हा विधानसभा प्रभारी-जिला -चंदौली

Comments

Popular posts from this blog

आपसी बात चित को विवाद के रूप में गलत तरीके से सोशल मीडिया पे चलाया जा रहा है।

चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का हुआ समापन

भ्रष्टाचार के में डूबा घोरावल विकास खण्डमनरेगा घोटाले में जांच के नाम पर हो रही खानापूर्ति