सोनभद्र- ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का किया सम्मान

 


करमा (सेराज अहमद )



भारतीय जनता पार्टी कर्मा मंडल में मंडल के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र शर्मा के नेतृत्व में विकासखंड कर्मा के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह पगिया में भाजपा करमा मण्डल कार्यालय पे  किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश दुबे एवं विशिष्ट अतिथि विकासखंड कर्मा के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राम आधार कोल एवं विशिष्ट अतिथि घोरावल विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्रकुमार मौर्य उपस्थित रहे।ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग अपने अपने क्षेत्र के समस्याओं व कार्यों एक लिस्ट बनाकर ब्लॉक पर प्रेषित करें अतिशीघ्र उस पर कार्यवाही करने की कोशिश रहेगी। उपरोक्त कार्यक्रम में ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अंग वस्त्र व माल्यार्पण करके प्रतिनिधि व भाजपा जनो ने सम्मान किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रधान संघ के कर्मा ब्लॉक अध्यक्ष विकास सिंह व मंडल उपाध्यक्ष भाजपा अरविंद श्रीवास्तव सुधीर सिंह भाजपा नेता सतीश पांडे मंडल मंत्री अमरनाथ मौर्य व ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन कर्मा मंडल के महामंत्री रविंद्र बहादुर सिंह ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

समुदाय आधारित बाल सुरक्षा: एक नई सामाजिक चेतना

20 से अधिक राज्यों के एफपीओ-एफपीसी प्रतिनिधियों की राष्ट्रीय ऑनलाइन परिचर्चा में ग्रामीण बाजार और किसान उत्पादों को लेकर मंथन

📰 तेजस्वी किसान मार्ट का भव्य शुभारंभ — किसानों के सशक्तिकरण की नई दिशा