अमेठी- जनपद में अपराध व अपराधियो के खिलाफ चलाया गया सघन अभियान धर पकड़ जारी



सवांददाता- पंकज श्रीवास्तव / पिंटू दुबे

 अमेठी जिले में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार द्विवेदी थाना जगदीशपुर मय हमराह द्वारा तलाश वांछित व देखभाल क्षेत्र के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो शातिर चोर रंजीत कुमार पुत्र रामप्रताप, व संतोष कुमार उर्फ पप्पू पुत्र जियालाल निवासीगण ग्राम पूरे उमर मजरे दौलतपुर लोनहट थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी को ग्राम गौहरपुर के पास सेसमय करीब 04:30 बजे भोर में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 बसुला, 02 रुखान, 01 सब्बल लोहे का व चोरी के 02 हजार रूपये नगद बरामद हुआ । पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि यमपी मार्केट व रानीगंज बाजार में खुशबू ट्रेडर्स की दुकान में चोरी की घटना करना स्वीकार किया ।


Comments

Popular posts from this blog

📰 तेजस्वी किसान मार्ट का भव्य शुभारंभ — किसानों के सशक्तिकरण की नई दिशा

एफपीओ और ट्रेडर्स के बीच सहयोग बढ़ाने पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

किसानों के उत्पादों के बाज़ार पर चर्चा, तेजस्वी किसान मार्ट की संगोष्ठी सम्पन्न