सुल्तानपुर- महिला मेठ तैयार करेंगी मनरेगा श्रमिको का लेखा जोखा

 तेजस्वी न्यूज रिपोर्टर प्रशांत तिवारी

+91-93117 34044/ 76077 34044



सुलतानपुरIसभी ग्राम पंचायतों में महिला मेट की तैनाती की जाएगी। इनके चयन का कार्य पूरा हो गया है। अब उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिले में 634 महिलाओं का मेट के रूप में चयन हुआ है। यह सभी आजीविका मिशन (एनआरएलएम) समूह की सदस्य हैं। इनकी तैनाती मनरेगा कार्यस्थलों पर की जाएगी। जहां वे जाब कार्डधारकों के रोजाना का लेखाजोखा तैयार करेंगी। इन्हें अर्धकुशल श्रमिक के रूप में प्रतिदिन 320 रुपये का पारिश्रमिक दिया जाएगा। प्रदेश में 18,901 महिलाएं चयनित की गई हैं। इस योजना से गरीबी उन्मूलन व नारी सशक्तीकरण की दिशा में फायदा होगा।

यह कार्य करेंगी मेट


कार्यस्थलों का पर्यवेक्षण, मस्टर रोल में मोबाइल एप से श्रमिकों की दैनिक हाजिरी, कार्यमापन, जाबकार्ड अपडेट करना, कार्यस्थलों पर शारीरिक दूरी का अनुपालन, श्रमिकों को मास्क सुनिश्चित कराने के साथ ही सैनिटाइजर, साबुन व पानी की व्यवस्था करना आदि कार्य शामिल होंगे। न्यूनतम 20 व अधिकतम 50 मजदूरों पर एक मेट की नियुक्ति की जाएगी।


प्रशिक्षण कार्यक्रम में भागीदारी :


प्रयागराज-696, वाराणसी-509, गोरखपुर-476, लखनऊ-274, आगरा-428, अयोध्या-148, श्रावस्ती-272, अमेठी-207, गोंडा-119, बलरामपुर-97, सीतापुर-18, अंबेडकरनगर-615 व सुलतानपुर में चयनित 634 महिलाओं सहित प्रदेश के सभी जिलों में प्रशिक्षित किया जा रहा है। जनपद में भी अब तक 353 महिलाएं प्रशिक्षित हो चुकी हैं। डीसी मनरेगा विनय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशिक्षित महिलाओं का आनलाइन पंजीयन कराकर उनकी आइडी जनरेट की जा रही है। अब तक 26 महिलाओं की मेट के रूप में तैनाती कार्यस्थल पर हो चुकी है।

डीसी आजीविका मिशन जितेंद्र मिश्र ने बताया कि समूह की जो महिलाएं मेट के रूप में चयनित की गई हैं। उनकी तैनाती उनके गांव में ही होगी। साथ ही वह जाबकार्ड धारक भी हैं। नारी सशक्तीकरण व गरीबी उन्मूलन की दृष्टि से यह योजना विशेष लाभदायक है।

Comments

Popular posts from this blog

आपसी बात चित को विवाद के रूप में गलत तरीके से सोशल मीडिया पे चलाया जा रहा है।

चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का हुआ समापन

भ्रष्टाचार के में डूबा घोरावल विकास खण्डमनरेगा घोटाले में जांच के नाम पर हो रही खानापूर्ति