सोनभद्र- राम गोपाल पाठक ने लिया शपथ ग्रहण,


सवांददाता- राजेंद्र पाठक, घोरावल

घोरावल ब्लाक स्थित  भरौली ग्राम पंचायत के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान राम गोपाल पाठक ने आज वर्चुअल शपथ ग्रहण किया , बताते चलें कि आज घोरावल ब्लाक के क‌ई ग्राम सभा में शपथ ग्रहण कराया गया, ब्लाक के खण्ड विकास अधिकारी  द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया, शपथ ग्रहण के पश्चात नव निर्वाचित प्रधान पाठक जी ने कहा कि गांव का सर्वांगीण विकास करना मेरी प्राथमिकता है तथा मौके पर उपस्थित लोगों को मास्क वितरण कर कोरोना महामारी से बचाव करें तथा मास्क लगाकर दूरी बनाकर रहे व सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करें।इस अवसर पर राजेंद्र कुमार पाठक  पूर्व प्रधान जंगली पटेल चन्द्र प्रकाश शर्मा परमेश्वर प्रजापति राजेंद्र यादव फूल सिंह सदानंद शिवमूरत आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

समुदाय आधारित बाल सुरक्षा: एक नई सामाजिक चेतना

20 से अधिक राज्यों के एफपीओ-एफपीसी प्रतिनिधियों की राष्ट्रीय ऑनलाइन परिचर्चा में ग्रामीण बाजार और किसान उत्पादों को लेकर मंथन

📰 तेजस्वी किसान मार्ट का भव्य शुभारंभ — किसानों के सशक्तिकरण की नई दिशा