तेजस्वी न्यूज़ मीरजापुर- गंगा में डूबे युवती का शव मिला 24 घंटे बाद


https://tejaswinews.co.in/archives/5511


सवांददाता- गौरव तिवारी, मीरजापुर

आज दिनांक 15.05.2021 को समय करीब 09.45 बजे थाना चुनार क्षेत्रान्तर्गत स्थित पक्का पुल बालूघाट गंगा नदी में एक शव होने की सूचना पर क्षेत्राधिकारी चुनार व प्रभारी निरीक्षक चुनार द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को स्थानीय नाविको की मदद से बाहर निकलवाया गया । जिसकी पहचान सरोजी(उम्र करीब-16 वर्ष) पुत्री मोहम्मद अली निवासी दरगाह शरीफ थाना चुनार मीरजापुर (हालपता काशीराम आवास, सेटलमेंट एरिया) के रूप में हुई । जो कल दिनांक 15.05.2021 को समय करीब 11.00 बजे चुनार पक्का पुल से गंगा नदी में कूद गई थी । थाना चुनार पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर अग्रेतर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है

Comments

Popular posts from this blog

📰 तेजस्वी किसान मार्ट का भव्य शुभारंभ — किसानों के सशक्तिकरण की नई दिशा

एफपीओ और ट्रेडर्स के बीच सहयोग बढ़ाने पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

किसानों के उत्पादों के बाज़ार पर चर्चा, तेजस्वी किसान मार्ट की संगोष्ठी सम्पन्न