बरेली-मुरादाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए बनाए गए 23 मतदान केन्द्र व 36 मतदेय स्थल
36 मतदेय स्थलों पर 30 जनवरी को होगा मतदान रिज़वान सिद्दीकी बिजनौर । जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 25 के उपबंधों के अनुसरण में निर्वाचन आयोग के पूर्व अनुमोदन से बरेली-मुरादाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (जनपद-बिजनौर) के लिए 23 मतदान केन्द्र व 36 मतदेय स्थल बनाएं गए है। जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि 36 मतदेय स्थलों में बिजनौर में 03, मण्डावर 01, हल्दौर 02, नजीबाबाद 04, किरतपुर 01, नगीना 01, अफजलगढ 02, कोतवाली 02, धामपुर 05, नहटौर 03, स्योहारा 03, शेरकोट 02, जलीलपुर 02, नूरपुर 04 व नांगल में 01 मतदेय स्थल बनाए गए है।