सोनभद्र- मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर पिंकाथन ने किया खेल का आयोजन

 



दुद्धी /सोनभद्र।सुप्रसिद्ध खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद  के जन्म दिवस के अवसर पर पिंकाथन  ग्रुप  द्वारा खेल का आयोजन दुद्धी में एक निजी स्कूल में किया गया। मालूम हो कि मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को भारत सरकार राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाती है। आज के खेल में दुद्धि के विभिन्न क्षेत्रों से दर्जनों महिलाओं ने उत्साह पूर्वक भागीदारी किया ।कोरोना महामारी के उदासीन भरे माहौल से  निकलने के लिए आयोजक मंडल ने इस खेल का नाम "रन फॉर फन" दिया। आज खेल दिवस के अवसर पर महिलाओं द्वारा कुर्सी दौड़, रस्साकशी , नींबू दौड़ , रस्सी कूद , आदि कई खेल  आयोजित किए गए। पिंकाथन अंबेसेडर संगीता वर्मा व सहायक अंबेसेडर वन्दना कुशवाहा द्वारा विजेताओं को प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंबेसेडर संगीता वर्मा ने बताया कि महिलाओं व लड़कियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा व स्वस्थ मनोरंजन के लिए खेल की ओर ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है महिला स्वस्थ रहेगी तो परिवार स्वस्थ रहेगा और फिर समाज व देश स्वस्थ व मजबूत होगा। इस अवसर पर विनीता मसीह उमा गुप्ता, अभिलाषा पांडे, संध्या लता ,अन्नपूर्णा ,सुनीता, विद्यावती देवी, पूजा, शीला, अनीता ,पिंकी रानी, शिखा, काव्या, आदि दर्जनों महिलाएं व बालिकाएं उपस्थित रही।

Comments

Popular posts from this blog

आपसी बात चित को विवाद के रूप में गलत तरीके से सोशल मीडिया पे चलाया जा रहा है।

चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का हुआ समापन

भ्रष्टाचार के में डूबा घोरावल विकास खण्डमनरेगा घोटाले में जांच के नाम पर हो रही खानापूर्ति